फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Three people died in two road accidents case registered against careless driver in Bemetara

Bemetara: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुरुष व एक महिला शामिल है। ये सभी बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
Three people died in two road accidents case registered against careless driver in Bemetara
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बेमेतरा जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुरुष व एक महिला शामिल है। ये सभी बाइक पर सवार थे। पहला सड़क हादसा बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG -07- BR-7406 का चालक सिमगा से बेमेतरा की ओर रहा था। ग्राम मटका के पास पहुंचा था कि बाइक क्रमांक CG-09- JL-9166 के चालक मृतक मनहरण लहरे पिता रोहित लहरे उम्र 20 निवासी ग्राम लासाटोला जिला कबीरधाम को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। 

विज्ञापन


युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से युवक को जिला अस्पताल बेमेतरा लाया गया, जहां उसके आने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा बेरला थाना क्षेत्र के अहिरवारा मेन रोड़ में हुआ है। यहां बाइक सवार आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कुमार पारधी पिता ईतवारी उम्र 56 व मिश्री पारधी दोनों निवासी ग्राम करेली की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


आज सोमवार को तीनों के शव का पीएम बाद परिजनों को सौंप दिया है। बता दे कि बीते 5 दिन के भीतर सड़क हादसे में ये 6वीं मौत है। जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। अधिकांश की मौत बाइक सवार की हुई है। इनमें एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। जिले में बढ़ते सड़क हादसा को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि यातायात नियम का पालन करे। पिकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाए, संयमित गति से वाहन चलाए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट अवश्य लगाएं। शराब सेवन कर वाहन न चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed