फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Three people who went down well to repair pump died SDRF was called in Bemetara

Bemetara: पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे तीन लोगों की मौत, SDRF की टीम ने निकाला बाहर, कल होगा पीएम

Sat, 27 Jul 2024 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में कुएं के अंदर पंप सुधारने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Three people who went down well to repair pump died SDRF was called in Bemetara
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में कुएं के अंदर पंप सुधारने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर नवागढ़ पुलिस व नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे ने बताया कि खेत के कुंए में पहले से पंप लगा हुआ था। इसे सुधारने के लिए सबसे पहले दो लोग उतरे थे। इसके बाद वो वापस नहीं आए। फिर तीसरा व्यक्ति कुएं में उतर गया, वो भी वापस नहीं आया। 
विज्ञापन




मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को बाहर निकाल लिया है। कल रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस कुएं में आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू उम्र 55 वर्ष, राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 25 वर्ष, रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल उम्र 45 वर्ष उतरे हैं, जो अब तक नहीं निकल सके हैं। कुएं के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने नहीं दिया रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed