{"_id":"69270889ccb3f8263a07cf35","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-in-several-districts-for-rs-12-lakh-in-the-name-of-providing-employment-in-b-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके हैं ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके हैं ठगी
Wed, 26 Nov 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:18 PM IST
सार
आज बुधवार को साइबर सेल व सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार को साइबर सेल व सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेमेतरा एएसपी ज्योति सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित रिंकू निर्मलकर उम्र 25, निवासी ग्राम ओडिया पुलिस चौकी खंडसरा समेत विजेन्द्र देवांगन, छत्रपाल निर्मलकर व अन्य लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया कि आरोपी जीवन कामड़े पिता दुखुराम कामड़े उम्र 54 निवासी टिकरीपारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ व जयलाल मारकंडेय पिता प्यारेलाल मारकंडेय उम्र 34 निवासी अतरगढ़ी थाना बेरला जिला बेमेतरा ने सरकारी विभागों में नौकरी लगाए जाने के नाम से रुपए लिए है। किसी से एक लाख तो किसी से दो लाख रुपए लिए गए। दोनों आरोपी ने लगभग 12 लाख रुपए लिए थे। रुपए लेने के बाद नौकरी नहीं मिली। इस बीच पीड़ितों को पता चला कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कबीरधाम समेत अन्य जिले में नौकरी लगाए जाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज है और जेल भी गए है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन