फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Woman body found field injury marks found on body police arrested a suspect in Bemetra

Bemetra: खेत में मिला महिला का शव, शरीर में मिले चोट के निशान, एक संदेही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 May 2024 07:48 PM IST
सार

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। मृतिका बुधनी बाई पति रोहित साहू उम्र 35 अपने खेत में काम रही थी। मृतिका का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला है। 
 

विज्ञापन
Woman body found field injury marks found on body police arrested a suspect in Bemetra
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बेमेतरा जिले में आज रविवार को एक हत्या का मामला सामने आया है। मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी देवरबीजा अंतर्गत ग्राम बाबा सिंघौरी भेड़नी का है। बेमेतरा थाना से मिली जानकारी अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है। मृतिका बुधनी बाई पति रोहित साहू उम्र 35 अपने खेत में काम रही थी। मृतिका का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला है। 

विज्ञापन

 

शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खेत में लगे पेड़ को काटे जाने को लेकर आरोपी व मृतिका के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते आरोपी ने मृतिका की हत्या कर दी। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा भेज दिया है। जल्द की मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed