{"_id":"684196e1c35751846c0673db","slug":"world-environment-day-forest-minister-kedar-kashyap-reached-bemetara-participated-in-many-programs-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस : बेमेतरा पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस : बेमेतरा पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
Fri, 06 Jun 2025 12:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:33 PM IST
सार
आज गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप बेमेतरा के दौरे पर रहे। वे यहां कई कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप बेमेतरा के दौरे पर रहे। वे यहां कई कार्यक्रम में शामिल हुए। बेमेतरा जिले में जंगल नहीं है। इस कारण यहां गर्मी के सीजन में पेयजल संकट रहता है। स्थिति ऐसी है कि भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा तैयार की गई भू-जल सर्वेक्षण रिपोर्ट में बेमेतरा जिले के नवागढ़, बेमेतरा, बेरला ब्लॉक संकटकालीन (क्रिटिकल) स्थिति में है। यहीं कारण है कि इस जिले में आने वाले मानसून में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसे लेकर मंत्री ने निर्देश दिए है। अपने दौरे के दौरान मंत्री केदार कश्यप टाउन हॉल बेमेतरा में "जल, वन, जन-एक प्राकृतिक बंधन" अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर वृक्षों के संवर्धन और संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। साथ ही वन विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मंत्री केदार कश्यप से बेमेतरा विधानसभा में तीन स्थान पर ऑक्सीजन जोन स्थापित करने का अनुरोध किया, जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन