{"_id":"695e316a897f6d0da804644a","slug":"young-man-attempted-suicide-in-the-collector-office-premises-dousing-himself-with-petrol-security-personnel-in-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : कलेक्टर परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षाकर्मियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : कलेक्टर परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
Wed, 07 Jan 2026 04:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:24 PM IST
सार
आज बुधवार को बेमेतरा कलेक्टोरेट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल ली। इसके बाद वह आत्महत्या की कोशिश की। युवक के पास माचिस भी था।
विज्ञापन
खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार को बेमेतरा कलेक्टोरेट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल ली। इसके बाद वह आत्महत्या की कोशिश की। युवक के पास माचिस भी था। हालांकि, समय रहते सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक के पास से माचिस छीन लिया। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। युवक का नाम आरिफ बाठिया है,जो नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नांदघाट का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरिफ बाठिया ने बताया कि वह पूर्व में ठेकेदारी का काम करता था। क्षेत्र में कृषि विभाग के कार्यालय का भवन निर्माण काम किया था। काम भी पूरा हो गया है। इस काम के लिए उसे 30 लाख रुपए मिलना है। लेकिन, बीते एक साल से कृषि विभाग के अधिकारी उसे रुपए नहीं दे रहे है। इस कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। यहीं कारण से वह परेशान है। युवक ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, वह माचिस जलाता, इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन