सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Young man beaten to death with an iron rod due to old enmity

बेमेतरा में मर्डर: पुरानी रंजिश में युवक की रॉड से पीटकर हत्या, गांव में तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। साजा थाना क्षेत्र के ग्राम जांता में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

Young man beaten to death with an iron rod due to old enmity
थाना साजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने लोहे की रॉड से मारकर युवक की हत्या कर दी है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम जांता का है।

Trending Videos


मृतक की पहचान जांता निवासी नरेश डहरे के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद घायल नरेश को आनन फानन में साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में तनाव है। मृतक के परिजन और ग्रामीण साजा पुलिस थाना पहुंचे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साजा में हुए इस हत्याकांड ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है।

मृतक नरेश डहरे अपने पीछे एक 2 साल का बेटा व महज 15 दिन की मासूम बेटी को छोड़ गया है। साजा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद पूरा खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed