{"_id":"67f3de385264e8f28b01c399","slug":"bhatapara-municipality-chairman-held-a-meeting-with-railway-officials-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों संग की बैठक, सफाई-सड़क चौड़ीकरण व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों संग की बैठक, सफाई-सड़क चौड़ीकरण व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
Mon, 07 Apr 2025 07:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:53 PM IST
सार
भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रेलवे क्षेत्राधिकार में आने वाले नगर क्षेत्रों के विकास को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में स्टेशन परिसर सहित रेलवे के अधीन आने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों संग की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर की अव्यवस्थाओं को दूर कर स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सोमवार को अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रेलवे क्षेत्राधिकार में आने वाले नगर क्षेत्रों के विकास को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में स्टेशन परिसर सहित रेलवे के अधीन आने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाटापारा, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जो रायपुर और बिलासपुर के मध्य स्थित है। स्टेशन के उन्नयन का कार्य करीब एक वर्ष से जारी है, परंतु कार्य की धीमी गति से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के सामने की मुख्य सड़क पर धूल और निर्माण सामग्री के बिखरे होने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से मिलकर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, रेस्ट हाउस के समीप नाले की नियमित सफाई, सड़क चौड़ीकरण, दिहाड़ी मजदूरों के लिए सुविधा युक्त स्थल, तथा सदर बाजार अंडरब्रिज से जुड़े जनहितकारी मुद्दों पर त्वरित समाधान की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति सतीश तलरेजा, पार्षद गोविंद पटेल, मनीष पंजवानी, आशीष जायसवाल सहित रेलवे स्टेशन मास्टर अजय कुमार, सीएचआई अरुण कुमार, और सीसीआई ठाकुर नाग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात सभी प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संबंधित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण भी किया। अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, 'भाटापारा के चहुंमुखी विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इसे स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।'