फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur to celebrate Independence Day in a Maoist-free environment, Collector issues directives for 'Tiranga H

CG: माओवाद मुक्त माहौल में बीजापुर मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
सार

बीजापुर जिले के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने जा रहा है। चार दशक बाद पहली बार माओवाद मुक्त वातावरण में बीजापुर आजादी का पर्व मनाएगा।

विज्ञापन
Bijapur to celebrate Independence Day in a Maoist-free environment, Collector issues directives for 'Tiranga H
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने जा रहा है। चार दशक बाद पहली बार माओवाद मुक्त वातावरण में बीजापुर आजादी का पर्व मनाएगा। इसी को लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि 15 अगस्त से पहले पूरे जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि जिले के प्रत्येक घर में सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा सके। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीजापुर में भयमुक्त वातावरण में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
उन्होंने कहा कि बीजापुर में लंबे समय बाद भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाने और दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सरकारी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा। वहीं श्रम विभाग को श्रमिकों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने और तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं श्रम कार्डधारी परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस रविन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed