सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Ankit cracks UPSC exam Pradhan community gives grand welcome in Bijapur

Bijapur : अंकित ने क्रैक की UPSC परीक्षा, परधान समाज ने किया भव्य स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर।  जिला मुख्यालय में परधान समाज के होनहार युवा अंकित सकनी द्वारा UPSC परीक्षा क्रैक करने पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस उपलब्धि से पूरे परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।

Ankit cracks UPSC exam Pradhan community gives grand welcome in Bijapur
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिला मुख्यालय में परधान समाज के होनहार युवा अंकित सकनी द्वारा UPSC परीक्षा क्रैक करने पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस उपलब्धि से पूरे परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।

Trending Videos


इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में नगर में रैली निकाली। रैली के दौरान सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परधान समाज भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने अंकित सकनी को फूलमालाओं और शॉल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अंकित सकनी की यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और इससे युवाओं को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समाज के लोगों ने अंकित सकनी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से परधान समाज का नाम रोशन हुआ है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख पदाधिकारी,प्रकोष्ठ,महिला, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि अंकित जमुना सकनी और चन्द्रिया सकनी के पुत्र है।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed