{"_id":"699fd595683db94ed404f72d","slug":"two-naxalites-killed-and-weapons-recovered-by-security-forces-in-encounter-in-bijapur-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में एंटी माओवादी अभियान: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, एसएलआर और इंसास सहित हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में एंटी माओवादी अभियान: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, एसएलआर और इंसास सहित हथियार बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की सूचना पर चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए।
नक्सली मुठभेड़ (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर एक संयुक्त टीम ने एंटी माओवादी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद की गई सर्चिंग में वर्दीधारी दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित विस्फोटक तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
Trending Videos
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद की गई सर्चिंग में वर्दीधारी दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित विस्फोटक तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijapur, Chhattisgarh | Acting on information about the presence of Maoists in the Indravati River area of Bijapur district, a joint team launched an anti-Maoist operation. During the operation, an encounter occurred between security forces and Maoists in the Indravati River…
— ANI (@ANI) February 26, 2026