फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Another theft in Bhopalpatnam; Misho Service Center targeted

Bijapur News: पहले फ्यूज निकाला, फिर दुकान में घुसे चोर; भोपालपटनम के मिशो सर्विस सेंटर में चोरी

Sat, 08 Aug 2026 06:23 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 06:23 PM IST
सार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मिशो सर्विस सेंटर को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Another theft in Bhopalpatnam; Misho Service Center targeted
मिशो सर्विस सेंटर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मिशो सर्विस सेंटर को निशाना बनाया। चोर मीटर का फ्यूज निकालकर बड़ी चालाकी से दुकान में दाखिल हुए और नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती रात सर्विस सेंटर को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बिजली मीटर का फ्यूज निकाल दिया, जिससे दुकान के आसपास अंधेरा हो गया। इसके बाद चोर दुकान में प्रवेश कर नगदी और सामान पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।गौरतलब है कि भोपालपटनम नगर में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 26-27 मई की दरमियानी रात मेन मार्केट की तीन दुकानों में एक ही रात चोरी की वारदात हुई थी। उन घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई थी, लेकिन अब तक चोरी के मामलों में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नई चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर पूर्व की चोरी की घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed