CG News: बीजापुर में व्यापारियों को जीएसटी के नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी, दिए गए समाधान
बीजापुर में राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के लिए जीएसटी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों ने रिटर्न, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस और स्वैच्छिक कर अनुपालन की जानकारी दी, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके सवालों का समाधान कर सहयोग का भरोसा दिलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य कर विभाग जगदलपुर संभाग की ओर से बीजापुर के व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए जीएसटी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) मंगेश कारेकर ने व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों, समय पर रिटर्न दाखिल करने, करों के नियमित भुगतान, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव भी गंभीरता से सुने तथा विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
पढे़ं: कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?
इस दौरान राज्य कर अधिकारी, बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट, जगदलपुर संभाग राजेश कुमार मधुकर ने जीएसटी कानून के प्रमुख प्रावधानों, कर अपवंचन की रोकथाम, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा पारदर्शी एवं सुचारु व्यापार व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम कर संबंधी जागरूकता बढ़ाने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।