सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress MLA visits National Park Vikram Mandavi has direct conversation with villagers in Bijapur

Bijapur : कांग्रेस विधायक का नेशनल पार्क दौरा, विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीत

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपालपट्टनम एवं भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

Congress MLA visits National Park Vikram Mandavi has direct conversation with villagers in Bijapur
national park vijit in mla
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपालपट्टनम एवं भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीलूर, छोटे काकलेड, बड़े काकलेड, एडापल्ली, सांड्रा तथा सागमेटा ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

Trending Videos


विधायक मंडावी के आगमन पर इन दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और लंबे समय से लंबित अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। नेशनल पार्क क्षेत्र होने के कारण यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष मुख्य रूप से नेशनल पार्क क्षेत्र में पीढ़ियों से निवासरत लोगों का विस्थापन नहीं करने, पक्की सड़कों का निर्माण और सुधार, बिजली की उपलब्धता और नियमित आपूर्ति, पेयजल की व्यवस्था तथा पानी के टैंकरों की नियमित आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क की मजबूत कनेक्टिविटी, धान खरीदी केंद्र की स्थापना या निकटतम केंद्रों तक आसान पहुंच, वन अधिकार पट्टा (FRA पट्टों) का वितरण और मान्यता, तेंदू पत्ता तोड़ाई में बेहतर सुविधाएं एवं उचित मूल्य, स्कूल एवं आश्रम की बेहतर व्यवस्था एवं सुधार और अस्पतालो की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक मंडावी से विस्तार से अपनी पीड़ा व्यक्त की। क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाके में ये समस्याएं विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं, जहां पहुंचना ही चुनौतीपूर्ण है।

विधायक ने ग्रामीणों की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि वे शासन-प्रशासन के उच्च स्तर पर इन सभी मांगों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा आपकी हर समस्या मेरी समस्या है। मैं इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाऊंगा और संबंधित विभागों से बातचीत कर जल्द से जल्द इनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट रहें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें।

इस दौरे के दौरान सोमारू कश्यप, मिच्चा मुतैया, अशोक मडे, सुरेंद्र चापा, मिच्चा समैया, शैलेश मण्डावी, पुरषोतम खत्री, अरुण वासम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण और कांग्रेसजन शामिल थे। विधायक का यह दौरा नेशनल पार्क जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता और स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगा रहा हैं कि विधायक के प्रयासों से इन गांवों में जल्द ही बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed