सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Major success for security forces 35 kg IED defused Maoist memorial demolished

बीजापुर: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 35 किलो IED निष्क्रिय, माओवादी स्मारक ध्वस्त

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:59 PM IST
Major success for security forces 35 kg IED defused Maoist memorial demolished
बीजापुर जिले में माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 35 किलो वजनी दो IED को निष्क्रिय किया गया तथा माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना आवापल्ली क्षेत्र में 12 फरवरी को थाना आवापल्ली पुलिस, केरिपु 196 एवं 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम आवापल्ली-मुरदण्डा मार्ग पर डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान बीडी टीम ने मुरदण्डा कैम्प से लगभग 3 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग के किनारे फॉक्सहोल कर करीब 5 फीट अंदर एवं सड़क से 2 फीट नीचे माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया लगभग 30 किलोग्राम का IED डिटेक्ट किया।

बताया गया कि माओवादियों ने बड़े वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से स्विच सिस्टम के माध्यम से इस IED को सड़क के नीचे लगाया था। IED की गहराई अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से उसे मौके पर ही नष्ट किया गया। विस्फोट के कारण सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया था, जिसे बाद में भरकर आवागमन बहाल कर दिया गया।

इसी प्रकार थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत एफओबी डोडीतुमनार क्षेत्र में केरिपु 153 वाहिनी ने डिमाइनिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का प्रेशर IED डिटेक्ट कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसके अतिरिक्त थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत कोबरा 210 वाहिनी ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माड़ क्षेत्र में इंद्रावती नदी के किनारे वर्ष 2025 में मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की स्मृति में निर्मित स्मारक को चिन्हित कर पूर्ण रूप से ध्वस्त किया। वहीं थाना गंगालूर क्षेत्र में केरिपु 222 वाहिनी की टीम ने तोड़का–कोरचोली एवं पेद्दाकोरमा के घने जंगलों में सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए अन्य स्मारकों को भी ध्वस्त किया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के बड़े हमले की साजिश विफल हुई है। अधिकारियों ने इसे माओवादी संगठन की हिंसक विचारधारा, मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं जनविरोधी प्रचार को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, प्रतीकों एवं अवैध संरचनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीएम योगी के आने से पहले बदल गई सेक्टर 18 मार्केट की सूरत, देखें रिपोर्ट

12 Feb 2026

सूरजकुंड मेला: मुख्य चौपाल पर यूपी कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति, लोक संस्कृति की छटा ने बांधा समा

12 Feb 2026

Mathura Case: चार की हत्या...मनीष की मौत, मथुरा कांड में चौंकाने वाला खुलासा

12 Feb 2026

नारनौल में संतोष मेमोरियल संस्थान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

फिरोजपुर-मक्खू रोड का निर्माण कार्य नहीं होने पर दूसरे दिन धरना जारी

विज्ञापन

जालंधर में लम्मा पिंड के पास सरकारी बस से भिड़ा बजरी से लदा ट्रक, हाईवे पर पलटा

12 Feb 2026

Kullu: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कुल्लू में सड़कों पर उतरे ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता

12 Feb 2026
विज्ञापन

Sikar News: नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी सड़क निर्माण मशीन, 15 फीट ऊंची लपटें, गाड़ियों का लंबा जाम लगा

12 Feb 2026

काशी की स्वर्णा ने पांच हजार 555 बार 'ॐ' के विशिष्ट चित्रों का किया सृजन

12 Feb 2026

VIDEO: चंपावत में सहकारी समितियों के जरिए मिलेंगी पशुओं की जेनरिक दवाएं

12 Feb 2026

Video: रामपुर के अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, बरेली में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

12 Feb 2026

VIDEO: चंपावत में आशा कार्यकर्ताओं का धरना, एकमुश्त राशि और पेंशन की मांग की

12 Feb 2026

VIDEO: चम्पावत मोटर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

12 Feb 2026

Mandi: केंद्र के 4 श्रम कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर और किसान संगठन

12 Feb 2026

Almora: पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

12 Feb 2026

VIDEO: 2027 में उत्तराखंड में होगा बदलाव, पिथौरागढ़ में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत

12 Feb 2026

VIDEO: Raebareli: हाईवे पर ट्रक में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

12 Feb 2026

VIDEO: अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, रामपुर घटना के विरोध में, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

12 Feb 2026

VIDEO: अयोध्या धाम में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह आतिशबाजी

12 Feb 2026

VIDEO: छह दिन से पति की तलाश में दर-दर भटक रही महिला, चार बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल

12 Feb 2026

VIDEO: बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

कानपुर: राजकीय हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव आरंभ की धूम; छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

12 Feb 2026

VIDEO: कांवड़ियों की राह से हटे 'रोड़े', तीन घंटे में भरवा दिया खतरनाक गड्ढा

12 Feb 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू करो! किसानों की हुंकार, सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जोरदार प्रदर्शन; मार्ग कर दिया जाम

12 Feb 2026

Sirmour: नाहन में स्ट्राइक पर उतरे एलआईसी के कर्मचारी

12 Feb 2026

कानपुर: जाजमऊ में हिंदू-मुस्लिम मिलकर करते हैं होलिका दहन, भाईचारे की मिसाल है केडीए दुर्गा मंदिर इलाका

12 Feb 2026

Dharamshala: सीटू के बैनर तले विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित

12 Feb 2026

वाराणसी पुलिस का कानपुर में छापा, कोडीन सिरप माफिया विनोद अग्रवाल के घर दबिश

12 Feb 2026

Video: धर्मशाला में ट्रेड यूनियन की हरदौल के पक्ष में उतरे मेडिकल एंड सेल्स प्रतिनिधि

12 Feb 2026

Ajmer News: आज से शुरू हुई RBSE बोर्ड परीक्षा, 19.90 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल, 6194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed