{"_id":"698d9167e53867d98b0fef6f","slug":"video-pm-shri-raja-anand-singh-ggics-annual-function-celebrated-with-great-pomp-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:07 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा के पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव (आनंद उत्सव) बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर विविध रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्राओं को एकाग्रता, निरंतरता और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेलकूद, संगीत, भाषण, वाद विवाद, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता और एनएमएमएसएस प्रतियोगी परीक्षा में चयनित छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या विजया पंत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। कक्षा 12वीं की रिया बिष्ट ने एकल नृत्य पेश किया। कक्षा सात और आठ की बालिकाओं ने योगा, समुद्र मंथन की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। संचालन उमा तिवारी, सुमन सती, अनुराधा शाह जनोटी ने संयुक्त रूप से किया। वहां रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा, पार्षद जानकी पांडे, कुंदन सिंह, दीपक कुमार, पीटीए अध्यक्ष मंजू सिराड़ी, एसएमसी अध्यक्ष इंद्रा दुर्गापाल, तारा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।