{"_id":"6a7769a40bf1c0e7c10f9242","slug":"a-grand-rudra-puja-will-be-held-today-at-the-maa-tripura-sundari-temple-almora-news-c-232-1-alm1015-147118-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आज होगी भव्य रुद्र पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आज होगी भव्य रुद्र पूजा
Sat, 08 Aug 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नंदा देवी बाजार स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में रविवार (आज) भव्य रुद्र पूजा का आयोजन होगा। यह विशेष पूजा वैदिक विधि-विधान के साथ होगी। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली इस विशेष रुद्र पूजा को संपन्न कराने के लिए बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी अमृतानंद तथा वैदिक ब्राह्मणों की टीम विशेष रूप से पहुंचेगी।
सायं चार बजे से होने वाले इस रुद्र पूजा में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। आयोजक मंडल के मनीष अग्रवाल, सुमित वोहरा, भावेश पांडे, कमल कपूर और अनु वोहरा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।