{"_id":"6a776a9aa3687659d40bfdeb","slug":"vehicles-parked-on-the-road-despite-parking-demand-for-elevated-footpaths-almora-news-c-232-1-shld1002-147114-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पार्किंग के बावजूद सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, ऊंचे फुटपाथ बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पार्किंग के बावजूद सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, ऊंचे फुटपाथ बनाने की मांग
Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मौजूद सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की शनिवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नगर की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि नगर में कई पार्किंग स्थल हैं। इसके बावजूद लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बजाए सड़कों पर बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। सड़क पर बने वर्कशॉप के मैकेनिक सड़कों पर ही वाहन ठीक करते हैं। इससे राहगीरों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे जहां जाम लगता है वहीं दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों ओर ऊंचा फूटपाथ बनाया जाए। नगर के सभी वार्डो में प्रत्येक सप्ताह कीट नाशक दवाओं का छिड़काव आदि किया जाए। बाजार में दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।
समिति का वार्षिक सम्मेलन 17 को
बैठक में सर्व सम्मनित से तय हुआ कि सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति का 14 वां वार्षिक सम्मेल 17 अगस्त को आयोजित होगा। अध्यक्षता सीएस सिराड़ी और संचालन एमडी कांडपाल ने किया। वहां एएस कार्की, एनडी पांडे, पीएस नेगी, रमेश तिवारी, दिवान सिंह, बीएस भाकुनी, पीसी कांडपाल, गंगा सिंह, शेर राम, विशन सिंह, गणेश सिंह, एमबी साह, नवीन चंद्र, हरी लाल, मोहन पांडे आदि मौजूद रहे।