फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Night cricket tournament starts with a bang, Balaji and Jai Golu Seven teams win

Almora News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज, बालाजी और जय गोलू सेवन की टीम जीती

Sat, 08 Aug 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Night cricket tournament starts with a bang, Balaji and Jai Golu Seven teams win
एडम्स के मैदान में रोमांचक क्रिकेट मैच में उत्साह के साथ करते ​खिलाड़ी।
अल्मोड़ा। एडम्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित एडम्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का एडम्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया और आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच लोनिवि सेवन और बालाजी सेवन के बीच खेला गया। बालाजी सेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में 119 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोनिवि सेवन की टीम 6.1 ओवर में महज 41 रन पर सिमट गई। वहीं दूसरे मुकाबले में जय गोलू सेवन और जाखनदेवी सेवन की टीमें आमने-सामने रहीं। जय गोलू सेवन ने पांच विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में जाखनदेवी सेवन की पूरी टीम 5.4 ओवर में केवल 31 रन पर ऑलआउट हो गई। जय गोलू सेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 91 रन से जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका पवन पंत और ऋषभ कांडपाल ने निभाई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, श्वेता उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, आबिद खान, धीरज मर्तोलिया, तारू तिवारी, विजय चौहान, क्लब के अध्यक्ष धीरज बिष्ट, सचिव संजय बिष्ट, खजान पांडे, दिव्यांशु बिष्ट, पारस कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed