फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women were encouraged to expand their business activities.

Almora News: महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Women were encouraged to expand their business activities.
दन्या में सहकारिता की वार्षिक आमसभा में मंचासीन अति​थि। 
अल्मोड़ा। परियोजना ग्रामोत्थान रीप अल्मोड़ा की ओर से महिला उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत दन्या में शनिवार को दिया-बाती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने और रिंगाल यूनिट का कार्य व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक खंड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी और ग्राम विकास अधिकारी मुकेश पुनेठा ने किया। सहायक परियोजना प्रबंधक संदीप सिंह ने ग्रामोत्थान परियोजना के उद्देश्यों और महिलाओं के लिए संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा देने और रिंगाल आधारित उत्पादों के कारोबार को बड़े स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। आमसभा में करीब 315 समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता सहकारिता अध्यक्ष पुष्पा जोशी ने की। उन्होंने वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए सहकारिता की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न समूहों को 52 हजार 600 रुपये का लाभांश वितरित किया गया। बेहतर कार्य करने वाले आठ समूहों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौली नीमा देवी, मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक गौरव पाठक, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा, ब्लॉक मिशन मैनेजर गीता जोशी, पंकज सनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed