{"_id":"698d90c37bc5617118039715","slug":"video-video-raebareli-haiiva-para-taraka-ma-bhashhanae-aaga-lkha-ka-mal-jalkara-khaka-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: हाईवे पर ट्रक में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: हाईवे पर ट्रक में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
रायबरेली। थाना मिल एरिया क्षेत्र में प्रगति पुरम मोड़ के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि ट्रक कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
आग की ऊंची लपटें प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई दे रही थीं। धुएं और तेज आवाज से हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।
कोई जनहानि नहीं: लाखों का नुकसान गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने से ट्रक पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।