फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply to 100 villages remained disrupted for 13 hours

Raebareli News: 100 गांवों की 13 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 09 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 villages remained disrupted for 13 hours
सतांव ब्लॉक क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर काम करते कर्मचारी।
सतांव। कृष्णपुर ताला उपकेंद्र की 33 केवी लाइन शिफ्टिंग के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। रात होने का हवाला देकर ठेकेदार ने खंभे लगाने के बाद काम बंद कर दिया। ऐसे में तार नहीं खींचने से 100 गांवों की 13 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं के आक्रोश पर विभागीय टीम ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन


सतांव ब्लॉक के कृष्णपुर ताला उपकेंद्र से चार फीडर कृष्णपुर ताला, बंडे, नेवाजीपुर व अघौरा निकले हैं। इनसे खगियाखेड़ा, अर्जुनखेड़ा, कृष्णपुर ताला, ठकुराइन खेड़ा, मेदाखेड़ा, नवाजीपुर, अमवन, ठाकुरदीन का पुरवा, दिलीपसाह खेड़ा समेत 100 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बछरावां ट्रांसमिशन से आती है। सड़क चौड़ीकरण की वजह से शुक्रवार सुबह 10 बजे नंदाखेड़ा गांव के पास बिजली की लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए बिजली बंद कर दी गई। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हुई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों को फोन करने लगे। आक्रोशित उपभोक्ता गुड्डू शुक्ला, मोहम्मद सुहैल, अजय बाजपेयी, प्रदीप तिवारी ने बताया कि शाम सात बजे ठेकेदार ने रात होने की बात कहकर पोल लगाकर कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बिजली के तार नहीं खींचे जा सके। ठेकेदार से जब इसको लेकर नाराजगी जताई गई तो उसने किसी की बात सुनने से इन्कार कर दिया। इधर, उपभोक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए अवर अभियंता व कर्मचारियों की टीम गांव पहुंच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह तार खिंचवाए। इससे रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

अवर अभियंता राम कुमार ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से बिजली बंद थी। चार घंटे का शटडाउन लिया था, लेकिन पूरा दिन बिता दिया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात बिजली बहाल की गई। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है।


थुलरई फीडर का तार टूटा, बिजली गुल
जगतपुर उपकेंद्र से निकले थुलरई फीडर का तार टूटने से बिजली ठप रही। शनिवार दोपहर बिजली बहाल हो सकी। रामकृष्ण, कालिका प्रसाद, अमरेश कुमार, अतुल कुमार, विनोद कुमार ने बताया कि थुलरई फीडर से धोबहा, सुल्तानपुर जलौनी, मेलखा, मधवापुर, धर्मदासपुर, सराय श्रीबक्स, तिवारीपुर और कुसमी आदि गांवों को बिजली मिलती है।

रात में अचानक बिजली बंद हो गई। कर्मियाें ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह फॉल्ट खोजने पर पूरे मेहरबान सिंह के पास तार टूटा मिला, जिसे जोड़कर दोपहर एक बजे बिजली बहाल की गई। उपखंड अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि तार टूटने से बिजली बंद थी।



ट्रांसफार्मर खराब, 15 दिन से अंधेरे में बाबा का पुरवा
गदागंज। पूरे बाबा मजरे कीरतपुर चरुहार गांव का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे 100 घरों की बिजली गुल है। यह समस्या 15 दिनों से है। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। किसान बंसराज यादव, शिवभजन यादव, नरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से तीन नलकूप चलते हैं। बिजली नहीं आने से फसल सूख रही है। ग्रामीणों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।

सतांव ब्लॉक क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर काम करते कर्मचारी।

सतांव ब्लॉक क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर काम करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed