फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car collides with tractor-trolley; youth injured

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, युवक घायल

Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley; youth injured
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित ठकुराइन खेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से क्षतिग्रस्
सतांव। गुरुबक्शगंज क्षेत्र के बांदा -बहराइच मार्ग पर स्थित ठकुराइन खेड़ा गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। 20 मिनट तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने ट्रैक्टर व कार को मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया l
विज्ञापन


उत्तराखंड उधमसिंह नगर के किच्छा निवासी मानेंदर सिंह (25) पुत्र सुदामा शनिवार को फतेहपुर से अपनी कार से लखनऊ फुफा के घर जा रहे थे। बांदा - बहराइच मार्ग पर स्थित ठकुराइन खेड़ा मजरे कृष्णपुर ताला गांव के पास कार बछरावां की तरफ से गुरुबख्शगंज की ओर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कार चला रहे मानेंदर सिंह के कंधे और सिर में चोटें आईं। पुलिस ने मानेंदर को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इस कारण सड़क के दोनों तरफ 20 मिनट पर जाम की स्थिति बन गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed