{"_id":"6991ce0136a6a8afe90f4826","slug":"surcsha-ahtiyat-se-tala-sambhavit-tanav-puvarti-me-bahari-logo-se-puchtach-ke-baad-choda-bijapur-news-c-1-1-noi1491-3954894-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: सुरक्षा एहतियात से टला संभावित तनाव, पूवर्ती में बाहरी लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: सुरक्षा एहतियात से टला संभावित तनाव, पूवर्ती में बाहरी लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के पूवर्ती गांव में उस समय हलचल मच गईं जब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए लगभग 70–80 लोग गांव के श्मशान घाट पहुंच गए।
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिले के पूवर्ती गांव में उस समय हलचल मच गईं जब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए लगभग 70–80 लोग गांव के श्मशान घाट पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक ये लोग मारे गए नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के चिता स्थल पर दिनक्रिया करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की अचानक मौजूदगी पर आपत्ति जताई और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना इतनी बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश करना संदेह और असहजता पैदा करता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है।
Trending Videos
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूवर्ती से सुकमा ले जाया गया। देर रात तक चली पूछताछ में उनके आने का उद्देश्य और पृष्ठभूमि की जानकारी ली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित तनाव को रोकने के लिए की गई थी। पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण ऐसी स्थितियों में सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों से भविष्य में बिना सूचना इस तरह आने से परहेज करने की अपील की। उनका कहना है कि गांव के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
इस बारे में बस्तर आईजी पी. सुन्दरराज ने कहा की इस संदर्भ में, लगभग 70–80 लोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आकर पुवर्ती गांव के श्मशान स्थल पर एकत्र हुए और हिड़मा तथा उसकी पत्नी राजे से संबंधित बैठकों का आयोजन करने लगे। पुवर्ती के ग्रामीणों एवं माड़वी हिड़मा के परिजनों ने बाहरी लोगों के इस हस्तक्षेप पर कड़ा विरोध जताया तथा अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठानों को वामपंथी उग्रवादी विचारधारा के प्रचार का मंच बनाने के प्रयास को अस्वीकार कर दिया।
स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सभी व्यक्तियों को पुवर्ती से सुकमा लाकर विस्तृत पूछताछ की। गहन सत्यापन एवं पूछताछ के बाद विधि अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए हैं।