{"_id":"68e10f36c9ca87322d0ba016","slug":"bikes-collided-head-on-in-surajpur-three-in-critical-condition-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: सूरजपुर में आमने-सामने भिड़ी बाइक, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: सूरजपुर में आमने-सामने भिड़ी बाइक, तीन की हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कटनी-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम पंचायत पस्ता से दो युवक बाइक से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से चंदरपुर-ढुंढरा की ओर जा रहा एक युवक की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में गिर पड़े।
राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos