Bilaspur: फिर विवादों में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, परीक्षा पोर्टल लीक होने से पेपर लीक की संभावना
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल कथित रूप से हैक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के डाटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल कथित रूप से हैक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के डाटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पोर्टल हैक होने के कारण प्रश्नपत्र भी लीक हो सकते हैं।विश्वविद्यालय में वर्तमान में यूजी और पीजी समेत विभिन्न विभागों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इसी दौरान दावा किया गया कि कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले ऐसे प्रश्नपत्र प्राप्त हुए, जिनके कई प्रश्न वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते हैं। साथ ही छात्रों के निजी डाटा और प्रशासनिक दस्तावेजों के लीक होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार रात आपात बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के लगभग 32 विभागों के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय दस्तावेज प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अब तक प्रश्नपत्र लीक होने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोर्टल कब और कैसे हैक हुआ।यदि जांच में पेपर लीक और डाटा चोरी की पुष्टि होती है, तो यह प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की निगाहें फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।