सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Amidst tension stemming from a land dispute in Bilaspur

बिलासपुर में जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Sat, 30 May 2026 07:57 PM IST
Amidst tension stemming from a land dispute in Bilaspur
बिलासपुर में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद से जुड़े मामले ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया। उपचार के दौरान कनक पटेल की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरहदा चौक पर शव रखकर सीपत-बिलासपुर मार्ग जाम कर दिया प्रदर्शनकारियों ने आरोपीत बलराम यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, फरहदा के रहने वाले परमेश्वरी पटेल ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से बजरंग चौक स्थित शासकीय भूमि पर बने मकान में निवास कर रही हैं। आरोप है कि पड़ोसी बलराम यादव 23 और 24 मई को एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उक्त महिला की बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथ में डंडा लेकर घर के भीतर घुसकर मारपीट की। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे जिन्होंने बीच-बचाव किया। पुलिस की शिकायत में यह भी कहा गया है कि 25 मई की सुबह बलराम यादव फिर घर पहुंचा और एक घंटे के भीतर मकान खाली करने की धमकी देते हुए कनक पटेल के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया। परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कनक पटेल ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कनक पटेल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फरहदा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाइश देने में जुट गए। जहाँ लगभग 2 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद समझाईश पर ग्रामीण शांत हुए, जिन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: सिरमौर जिले में मतदान ने पकड़ी भारी रफ्तार, मतदाताओं में उत्साह

30 May 2026

थाना नाराहट इलाके में गोलीकांड मामले को लेकर जानकारी देते सीओ अजय कुमार

30 May 2026

Video: नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, रक्षा उपकरण देखने उमड़ी भीड़

30 May 2026

Meerut: 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, मामा गिरफ्तार, सौतेले भाई की तलाश जारी

30 May 2026

गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों को हरियाली से दिया जा रहा है नया रूप, सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से जारी

30 May 2026
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड: शव घर पहुंचा, मां बोलीं- एनकाउंटर न होने तक नहीं होने देंगे अंतिम संस्कार

30 May 2026

सहपऊ में जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

30 May 2026
विज्ञापन

गोंडा: 80 मिनट तक मेडिकल कॉलेज खंगालती रहीं डीएम, कई खामियां पकड़ लगाई फटकार

30 May 2026

Video: सीएम योगी बोले- जब बड़ी सोच होती है और बड़े लक्ष्य के साथ व्यक्ति आगे बढ़ता है

30 May 2026

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

30 May 2026

अंबेडकर नगर: सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर जिले से उठी है भाजपा विरोध की मांग, उखाड़ फेकेंगे सरकार

30 May 2026

कुरुक्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी के बाद मौसम ने करवट ली

30 May 2026

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से राहत; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

डीएम ने तीन कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

30 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में शरारतीतत्व ने किया आंबेडकर प्रतिमा का अपमान, तलाश में जुटी पुलिस

30 May 2026

रायबरेली: सतांव में विधायक राहुल लोधी के नेतृत्व में सपा का हल्ला बोल, महंगाई पर साधा निशाना

30 May 2026

अमृतसर में 218 एनडीपीएस मामलों में जब्त करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट

30 May 2026

Video: रोमांच के लिए हो जाएं तैयार: शिमला में पहली बार उड़ेगा हॉट एयर बैलून

30 May 2026

मेरा गांव मेरी शान: गांव मुंढाल में सफाई व्यवस्था हुई बदहाल, मुख्य रास्तों पर लगे कूड़े के ढेर

30 May 2026

फतेहाबाद के टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा का हल्ला बोल, महंगाई के विरोध में फूंकी प्रतियां

30 May 2026

Video: मनाली उपमंडल के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

30 May 2026

कानपुर: जंगल में चल रही थी बाइक काटने की तैयारी, पुलिस पहुंची तो भाग निकले युवक

30 May 2026

बिलासपुर: पहली बार मतदान को लेकर युवाओं ने साझा किया अनुभव

30 May 2026

कानपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर पनकी फर्टिलाइजर में 14 कर्मचारियों की नियुक्ति; श्रम आयुक्त कार्यालय से पहुंची टीम

30 May 2026

पेयजल सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ,15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ: मंत्री अरविंद शर्मा

30 May 2026

Video: अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में हुआ तीसरे चरण का मतदान

30 May 2026

धर्मशाला: तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में मतदान के लिए दिखा भारी उत्साह, देखें रिपोर्ट

30 May 2026

मां शीतला देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजन

30 May 2026

रेलवे की लापरवाही: दिन के उजाले में भी जल रहीं पैसेंजर ट्रेन की लाइटें, बिजली की बर्बादी से यात्री नाराज

30 May 2026

कानपुर में मानसून से पहले रेलवे अलर्ट, अनवरगंज से शिवराजपुर तक पटरियों की मरम्मत

30 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed