Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
My Village, My Pride: Sanitation System in Village Mundhal Falls into Disarray; Piles of Garbage Accumulate on Main Roads.
{"_id":"6a1a9928ef9355951005bcc5","slug":"video-my-village-my-pride-sanitation-system-in-village-mundhal-falls-into-disarray-piles-of-garbage-accumulate-on-main-roads-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: गांव मुंढाल में सफाई व्यवस्था हुई बदहाल, मुख्य रास्तों पर लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: गांव मुंढाल में सफाई व्यवस्था हुई बदहाल, मुख्य रास्तों पर लगे कूड़े के ढेर
गांव मुंढाल में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार पंचायत, ग्राम सचिव तथा संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। वहीं, गांव के मुख्य रास्तों पर लगे कूड़े के ढेर से प्रतिदिन गुजरने वाले ग्रामीणों को बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
दरअसल, गांव मुंढाल खुर्द व मुंढाल कला की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है। बरसात और गर्मी के मौसम में इससे मच्छरों तथा अन्य रोग फैलाने वाले जीवों की संख्या बढ़ने की आशंका है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गांव के जोहड़ (तालाब) की भी कई वर्षों से सफाई नहीं करवाई गई है। जोहड़ में नया पानी डालने की व्यवस्था न होने के कारण वर्षों पुराना पानी जमा है।
इसके साथ-साथ गांव की नालियों का गंदा पानी भी सीधे जोहड़ में छोड़ा जा रहा है, जिससे पानी प्रदूषित हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार इस दूषित पानी के कारण गाय, भैंस और अन्य पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि गांव की गलियों से प्रतिदिन कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की नियमित व्यवस्था की जाए, ताकि खाली पड़ी जगहों पर कूड़ा इकट्ठा न हो। साथ ही, एक निर्धारित स्थान पर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और उपचार किया जाए। इसके अतिरिक्त नहर से पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाने की स्थाई व्यवस्था की जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ पशुओं और ग्रामीणों को भी स्वच्छ वातावरण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।