{"_id":"6a1a9b0715b0511a2e02b677","slug":"video-narcotics-worth-crores-of-rupees-seized-in-218-ndps-cases-in-amritsar-destroyed-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 218 एनडीपीएस मामलों में जब्त करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 218 एनडीपीएस मामलों में जब्त करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट
नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के 218 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।
ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन रविंदर पाल सिंह संधू, एडीसीपी गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी जसविंदर सिंह की मौजूदगी में खन्ना पेपर मिल में जब्त माल को बॉयलर में डालकर नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 11 किलो 550 ग्राम हेरोइन, 14,986 नशीले कैप्सूल, 4,677 नशीली गोलियां, 13 किलो 891 ग्राम नशीला पाउडर, 4 किलो 480 ग्राम चरस, 11 किलो 250 ग्राम भुक्की, 5 किलो 523 ग्राम स्मैक, 190 नशीली बोतलें, 213 इंजेक्शन तथा नशीला सिरप शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।