Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar's Lovepreet Singh wins silver medal in weightlifting at the 2026 Commonwealth Games; celebrations in his village.
{"_id":"6a6c68ddbddb499312032fc3","slug":"video-amritsars-lovepreet-singh-wins-silver-medal-in-weightlifting-at-the-2026-commonwealth-games-celebrations-in-his-village-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अमृतसर के लवप्रीत सिंह ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक, गांव में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अमृतसर के लवप्रीत सिंह ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक, गांव में जश्न
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की +110 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह की सफलता पर उनके गांव में जश्न का माहौल है। पदक जीतने की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। लवप्रीत भारतीय नौसेना में जवान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
गांव के सरपंच जुगराज सिंह ने कहा कि लवप्रीत ने न केवल अपने परिवार और गांव बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 से 12 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि लवप्रीत गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और पंचायत खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि युवा खेलों से जुड़ें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।
कोच हीरा सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार लवप्रीत ने रजत पदक हासिल कर अपनी मेहनत का स्तर और ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिलने पर लवप्रीत भविष्य में ओलंपिक में भी भारत के लिए पदक जीत सकते हैं।
लवप्रीत के पिता कृपाल सिंह पेशे से दर्जी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने बचपन से ही भारोत्तोलन में रुचि दिखाई थी और लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वहीं उनकी माता सुखविंदर कौर ने इसे वाहेगुरु की कृपा और बेटे की अथक मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि अब पूरा परिवार लवप्रीत से ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।