Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Major success for Amritsar Rural Police: Four accused arrested for plotting the murder of police personnel
{"_id":"6a6ccabd3ed5d9e5cb078c0b","slug":"video-major-success-for-amritsar-rural-police-four-accused-arrested-for-plotting-the-murder-of-police-personnel-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की 'वार अगेंस्ट गैंगस्टर्स' मुहिम के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित हैंडलर के इशारे पर पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
एसएसपी अमृतसर देहात कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि 20-21 जुलाई 2026 की रात करीब 1:30 बजे अजनाला क्षेत्र की चमियारी पुलिस चौकी के गेट के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंककर हमला किया था। इस संबंध में थाना अजनाला में एफआईआर संख्या 250/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
उन्होंने बताया कि सीआईए टीमों ने आधुनिक तकनीक और खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए 30 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह, परदीप सिंह, करणवीर सिंह तथा एक किशोर के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनदीप सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से कथित पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम से हमला किया और बाद में दो अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या की तैयारी कर रहे थे।
एसएसपी के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि पुलिसकर्मी की हत्या के बदले आरोपियों को 15 हजार रुपये एडवांस और वारदात के बाद 50 हजार रुपये देने का सौदा किया गया था। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की रेकी भी की थी। पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा मामले में आगे भी जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।