{"_id":"6a1a976fdf38dfc4620bc32a","slug":"video-appointment-process-for-14-workers-begins-at-panki-fertilizer-following-high-court-order-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर पनकी फर्टिलाइजर में 14 कर्मचारियों की नियुक्ति; श्रम आयुक्त कार्यालय से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर पनकी फर्टिलाइजर में 14 कर्मचारियों की नियुक्ति; श्रम आयुक्त कार्यालय से पहुंची टीम
पनकी फर्टिलाइजर में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में 14 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए श्रम विभाग की टीम शनिवार को पहुंची। कर्मचारियों ने इसे लंबे समय से चल रहे मामले में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जानकारी के अनुसार अपर श्रम आयुक्त कार्यालय से लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर हेमंत कुमार और सुरेश सिंह पनकी फर्टिलाइजर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों और हाईकोर्ट के आदेश का अवलोकन करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।
कर्मचारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी भी दी।
इस दौरान कर्मचारी नेता सुनील पारिख, संगीत तिवारी, महामंत्री चंदन पाल, घनश्याम समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पूर्ण पालन कराया जाना चाहिए ताकि सभी पात्र कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।