{"_id":"6a1a9e3bbf858bb2510bb520","slug":"rain-and-hailstorm-bring-relief-from-heat-in-punjab-orange-alert-in-several-districts-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से राहत; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से राहत; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 30 May 2026 01:52 PM IST
Link Copied
पंजाब में शनिवार सुबह माैसम बदल गया। रोपड में तेज बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पठानकोट में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से लू चल रही थी। गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। जालंधर में तेज हवाओं के झमाझम बारिश हो रही है और ओले भी गिरे हैं। वीरवार शाम कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से हल्की राहत दिलाई है। शुक्रवार को पंजाब के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा अब सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 40.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 22.4 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।