Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Issue a notice summoning the builder who failed to provide drinking water facilities; if the facility is not provided within 15 days, register an FIR: Minister Arvind Sharma
{"_id":"6a1a9740cabd733da00da8dd","slug":"video-issue-a-notice-summoning-the-builder-who-failed-to-provide-drinking-water-facilities-if-the-facility-is-not-provided-within-15-days-register-an-fir-minister-arvind-sharma-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेयजल सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ,15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ: मंत्री अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ,15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ: मंत्री अरविंद शर्मा
पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाखों- करोड़ों रुपये लेकर भी प्लाट धारकों को पेयजल तक की सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ। अगर वह 15 दिन में सुविधा न दे तो उस पर एफआईआर दर्ज कराओ। ऐसी धाराओं में एफआईआर करो कि लंबे समय तक बाहर न आ पाए।
लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के समक्ष रखे गए 16 में से 10 परिवद का मौके पर ही समाधान किया गया। डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों के संबंध में ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों की राय को भी शामिल किया जाए।
शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला की प्रॉपर्टी किसी ओर के नाम पर चढ़ाने के मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट सुनी गई।मंत्री ने अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे एफएसएल की रिपोर्ट जल्द से जल्द पूरी करवाकर इस मामले की जांच करें। प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में भी पुलिस अधीक्षक को हिदायत दी गई कि जिला योजनाकार समाधान कराएं।
सरपंच को बुला कर ऐसा इलाज करो कि याद रखे
महिला की ओर से सरपंच के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने पूछा कि सरपंच पर क्या कार्रवाई हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच को गिरफ्तार कर चालान पेश किया जा चुका है। सरपंच जेल से बाहर आ गया है। मंत्री ने तल्ख अंदाज में कहा कि इस सरपंच को बुला कर ऐसा इलाज करो कि याद रखे। दोबारा से किसी के घर में झांकने की हिम्मत न करे। एसएचओ, एसपी मेरे भाई उसे बुला कर अच्छी तरह से समझा दो।
बड़े मामले में मौके पर जाएं उच्च अधिकारी
नगर निगम वार्ड नंबर 18 शास्त्री नगर निवासी महिला ने सीवरेज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल से सीवरेज का समाधान नहीं हो रहा। हमारे मकानों में दरार आ गई , घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मंत्री ने अधीक्षक अभियंता से पूछा आप मौके पर गए हो अधीक्षक अभियंता के इनकार करने पर मंत्री बोले हर बड़े मामले में जिले का उच्च अधिकारी मौके पर जाकर हालात जरुर देखे।बरसात से पहले सीवरेज लाइनों को दुरुस्त कराएं। सीवरेज की समस्या पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार बोले एक साल से मैं भी अधिकारियों से कह रहा है कि पाइप - मोटर मेरे से ले लो लेकिन इनका समाधान कर दो।
ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया
मलापुर व लाडवी के नागरिकों की नहरी खाल निर्माण दो साल में भी पूरा नहीं करने की शिकायत मामले में अधिकारी ने बताया कि पुराने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जल्द ही नया टेंडर लगाया जाएगा। गांव कालीरावण निवासी सुनील कुमार की नहरी खाल में पास बनी फैक्ट्री से रासायनिक पानी डाले जाने संबंधी शिकायत पर पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।मंत्री ने आदेश दिए कि स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले को मंत्री अगली बार ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पुन: शामिल किया जाए।
यह रहे मौजूद
नलवा विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज, एडीसी शालिनी चेतल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना ,कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रवीण जैन, रणधीर धीरू, कृष्ण लाल रिणवा, राजेंद्र सपड़ा, अजय जांगड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।