फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drops of relief brought relief from the humidity, farmers waited for heavy rain.

Hisar News: राहत की बूंदों ने उमस से दिलाई राहत, किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drops of relief brought relief from the humidity, farmers waited for heavy rain.
बारिश के दौरान आमटी झील के समीप से गुजरते वाहन। संवाद
हांसी। कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को वीरवार को हुई बूंदाबांदी से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है और धान, कपास सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गर्मी के चलते लोग परेशान थे। ऐसे में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, बूंदाबांदी से खेतों में नमी तो बढ़ी है लेकिन फसलों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई है। किसान भूप सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव से उन्हें थोड़ी राहत मिली है लेकिन यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह अच्छी बारिश होगी जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। किसानों को उम्मीद है कि यदि अच्छी बारिश होती है तो खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा और खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed