{"_id":"6a6baeeffa3bcdc6a40dae03","slug":"ipd-services-to-begin-at-ayush-hospital-in-mayyad-hisar-news-c-21-hsr1020-921060-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मय्यड़ के आयुष अस्पताल में शुरू होंगी आईपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मय्यड़ के आयुष अस्पताल में शुरू होंगी आईपीडी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा सरकार आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में मय्यड़ स्थित 50 बेड वाले राजकीय आयुष अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद 15 अगस्त तक इसका लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके बाद अस्पताल में आईपीडी सेवाएं (रोगी को भर्ती करके उपचार देना) भी शुरू कर दी जाएंगी।
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में 20 जुलाई को चंडीगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश की प्रमुख आयुष परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मय्यड़ आयुष अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं। यहां आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति से मरीजों का उपचार किया जा रहा है और दैनिक ओपीडी 30 से अधिक है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल केवल ओपीडी सेवाएं संचालित हैं। आईपीडी शुरू करने के लिए अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही सहायक कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
तीन मंजिला भवन में अग्निशमन कार्य पूरा होने और आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता के बाद मरीजों को भर्ती सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा सरकार उद्योगों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कार्यस्थलों पर योग ब्रेक शुरू करने संबंधी परामर्श जारी करने की तैयारी में है।
मय्यड़ गांव में तीन सरकारी अस्पताल :
मय्यड़ गांव में तीन सरकारी स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं। इनमें राजकीय आयुष अस्पताल, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) औषधालय और स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान आरोग्य केंद्र शामिल हैं। इनमें से आयुष अस्पताल सबसे बड़ा जिलास्तरीय संस्थान है।