फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With the celebration of independence, hopes of safe and smooth travel arose.

Hisar News: आजादी के उत्सव के साथ सुरक्षित-सुगम सफर की जगी उम्मीद

Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
With the celebration of independence, hopes of safe and smooth travel arose.
हांसी। स्वाधीनता दिवस की सुबह इस बार शहरवासियों के लिए राहत का संदेश लेकर आएगी। प्रशासन की ओर से 15 अगस्त से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम का आगाज किया जाएगा। आजादी के जश्न के साथ लोगों को सड़कों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सौगात मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन


नगर परिषद जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य एजेंसी का चयन करेगी। वर्तमान में शहर में करीब 1200 से 1300 बेसहारा पशु हैं जिनसे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन पहले भी सैकड़ों पशुओं को पकड़कर सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचा चुका है। अब शेष पशुओं को भी चरणबद्ध तरीके से गोशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन




जलभराव से राहत की आस... मॉडल टाउन में लगेंगे नए मोटर पंप

बरसात के दौरान मॉडल टाउन में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने दो नए मोटर पंप सेट खरीदे हैं। इन्हें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। पंप सेट जल्द ही स्थापित किए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान भरे पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


——————-

अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और शहर की स्वच्छता बनाए रखना है। बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और मॉडल टाउन में जलभराव से राहत के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। - राहुल नरवाल, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed