Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hansi, MLA Vinod Bhayana held a 'Janata Darbar' today and listened to the grievances of the people of area
{"_id":"6a6c4897a964c89d6504fa76","slug":"video-in-hansi-mla-vinod-bhayana-held-a-janata-darbar-today-and-listened-to-the-grievances-of-the-people-of-area-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में विधायक विनोद भयाना ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में विधायक विनोद भयाना ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्याएं
हांसी के विधायक विनोद भयाना ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग सीवरेज, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने बताया कि कल उनके 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जनता दरबार में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सीवरेज जाम, पेयजल आपूर्ति, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक विनोद भयाना ने एक-एक फरियादी की बात सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कल 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि आज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी हैं। अधिकांश शिकायतें सीवरेज और पानी से जुड़ी हैं। संबंधित अधिरियों को निर्देश दिए गए हैं और इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। कल मेरे 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।