{"_id":"6a1a96e8730db0f90a0c5764","slug":"video-third-phase-of-voting-held-in-19-gram-panchayats-of-amb-block-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में हुआ तीसरे चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में हुआ तीसरे चरण का मतदान
अंब ब्लॉक की कुल 19 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस चरण में छपरोह, हंबोली, सारड़ा, मंधोली, शिवपुर, दियाड़ा, ज्वाल, भटेड़, धर्मशाला महंता, सपौरी, नंदपुर, बदाऊं, सेरी, कोहाडछन्न, ज्वार, जबेहड़, अंदौरा अप्पर, कटौहड़ कलां और ठठल ग्राम पंचायतों में सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इस चुनाव के पहले दो चरणों में जहां लोगों ने तपती धूप और तेज गर्मी के बावजूद पोलिंग बूथों पर पहुंचकर भारी संख्या में मतदान किया था, वहीं तीसरे चरण में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी निभाने के लिए ग्रामीणों में खासा जोश है और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।