{"_id":"6a1a9d5e1a7b03d8f50bb26a","slug":"video-dm-conducted-surprise-inspection-of-three-anti-erosion-work-projects-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तीन कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तीन कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को जिले में संचालित तीन महत्वपूर्ण कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले सरयू (घाघरा) नदी के बाएं तट पर छित्तूपुर-भागलपुर तटबंध के किमी 0.825 से किमी 1.140 के मध्य संचालित कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 584.22 लाख रुपये लागत की इस परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। कहा कि कटानरोधी कार्य हर हाल में समय पूर्व ही पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।