{"_id":"6a6b98afbb528c355c0dca24","slug":"injured-woman-dies-during-treatment-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1402321-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां-पिता के बीच हो रहा था विवाद, नशे में घर पहुंचे बेटे ने कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां-पिता के बीच हो रहा था विवाद, नशे में घर पहुंचे बेटे ने कर दिया हमला
Fri, 31 Jul 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पारिवारिक कलह की जड़ में तीन चीजें होती हैं, जर-जोरू और जमीन। सलेमपुर में संकेशा देवी के घर में कलह और हत्या की वजह भी इसी के इर्दगिर्द है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में मां-बाप के बीच हो रही लड़ाई के दौरान नशे की हालत में पहुंचे बेटे ने आपा खो दिया और इतनी बड़ी वारदात हो गई।
संकेशा देवी पत्नी जयराम चौहान निवासी पिपरा नाजिर के परिवार में काफी समय से जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।
बताया जाता है कि घरेलू कलह और संपत्ति को लेकर कई बार मामला सलेमपुर कोतवाली में भी पहुंचा था। हाल के दिनों में जमीन के लेन-देन को लेकर तनाव और बढ़ गया था।
विज्ञापन
..
महिला ने कोतवाली पहुंचकर दी थी सूचना
चर्चा है कि कुछ दिन पहले महिला ने थाने पर पहुंचकर शिकायत की थी। उस समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बोल रही है कि हमारी शादी जबसे हुई है, तभी से परेशान किया जा रहा है। हमारे सास-ससुर ने मार पीटकर घर से निकाल दिया, हम किराए की मकान में रहते हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।