{"_id":"6a6bb3b704eee2b81a033de1","slug":"training-provided-to-departmental-representatives-under-project-pehchan-salempur-news-c-206-1-mhg1007-182331-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रोजेक्ट पहचान के तहत विभागीय प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रोजेक्ट पहचान के तहत विभागीय प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से छह साल तक के बच्चों में जन्मजात विकारों का होगा नि:शुल्क इलाज
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश पर प्रोजेक्ट पहचान योजना के सिसवा बाजार, निचलौल, मिठौरा और नौतनवा के ब्लॉक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास व विकास खंड कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार पहचान प्रोजेक्ट के ब्लॉकस्तरीय नोडल अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में एक से छह वर्ष तक के बच्चों में पाए जाने वाले 28 रोगों के संबंध में सह नोडल अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा डॉ ईश्वरचंद विद्या सागर की देख-रेख में प्रशिक्षक डॉ. आशुतोष व डॉ. अतुल रंजन ने प्रशिक्षण दिया।
इस योजना के तहत जन्मजात एवं विकास संबंधी विकारों की स्क्रीनिंग कर पात्र बच्चों का निःशुल्क उपचार कराया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी,समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी, एनएएम, सुपरवाइजर बाल विकास पुष्टाहार विभाग, ब्लाक समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक ने प्रोजेक्ट पहचान का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अगले चरण में तीन से सात अगस्त तक कलस्टरवाइज समस्त ग्रामसभाओं में ग्राम साचिव की देख-रेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा के ब्लॉक मुख्यालय रतनपुर के सभागार में सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विकास खंड अधिकारी अमित कुमार मिश्रा रहें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम व सीएचओ तथा सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रोजेक्ट पहचान कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक सभागार में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसको संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चन्द ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जन्मजात एवं विकास संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान कर बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, सचिव, आशा, एएनएम, पंचायत सहायक तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीडीओ संतोष कुमार यादव ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद, सीडीपीओ अजय कुमार नायक, एडीओ एसपी परमेश्वर शाही, सचिव मनोज प्रजापति समेत आशा एवं एएनएम मौजूद रहीं।