{"_id":"6a1a95245407e30528056f66","slug":"video-three-day-annual-worship-at-maa-sheetla-devi-temple-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां शीतला देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शीतला देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजन
Renu Saklani
Updated Sat, 30 May 2026 01:13 PM IST
श्रीनगर के भक्तियाना स्थित प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजन किया गया। शनिवार को इसका विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।शनिवार सुबह देवी पाठ के समापन के बाद मंदिर परिसर में पारंपरिक मंडाण का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी-देवताओं का आह्वान कर उनका श्रृंगार और विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। धार्मिक परंपरा के अनुसार देव डोलियों को देवस्थान के लिए रवाना किया गया। मंडाण के दौरान मंदिर परिसर मां शीतला देवी के जयकारों से गुंजायमान रहा।मंडाण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूर्णाहुति संपन्न हुई। पूजन अनुष्ठान पंडित विरेंद्र गोदियाल और गणेश सेमवाल ने विधिवत संपन्न कराए। इसके उपरांत कन्या पूजन किया गया। बाद में श्रद्धालुओं को मां का प्रसाद वितरित किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।तीन दिनों तक चले इस वार्षिक पूजन के दौरान मंदिर परिसर में देवी पाठ, पूजा-अर्चना, जागरण, भजन-कीर्तन और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।