सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work on the Alaknanda footbridge in Devprayag is in full swing.

Pauri News: देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 31 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Work on the Alaknanda footbridge in Devprayag is in full swing.
विज्ञापन
मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने की तैयारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

देवप्रयाग। देवप्रयाग में ऐतिहासिक अलकनंदा पैदल पुल के पुनर्निर्माण का काम इन दिनों प्रगति पर है। यह पुल टिहरी और पौड़ी जनपद के सैकड़ों गांवों को आपस में जोड़ता है।
दरअसल करीब 150 साल पुराना यह पुल बेहद जर्जर हो चुका था और दिसंबर 2022 में प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इसे बंद कर दिया था। अब विश्व बैंक की मदद से मिले 5.83 करोड़ के बजट से इसका काम तेज गति से किया जा रहा है। यह पुल देवप्रयाग और आसपास के पूरे इलाके के लिए लाइफलाइन है। बदरी-केदार पैदल यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसी पुल से देवप्रयाग संगम और रघुनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए गंगोत्री-यमुनोत्री जाते थे। इसके अलावा, देवप्रयाग नगर के धनेश्वर वार्ड और पौड़ी जिले के करीब 35 गांवों के ग्रामीणों के आने-जाने का यह एकमात्र मुख्य जरिया है। अब इस पुल को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जा रहा है। नया पुल मजबूत स्टील ट्रस्ट डिजाइन पर तैयार हो रहा है जिसकी लंबाई 84 मीटर और चौड़ाई 2.70 मीटर होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल के दोनों तरफ 8 मीटर ऊंची मजबूत जाली भी लगाई जा रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल का कहना है कि पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाई जा रही है। निर्माण पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2027 तक रखा गया है। इस पुल के बनने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed