सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mahayagna concludes at Shri Rajrajeshwari Temple, Devalgarh

Pauri News: श्री राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ में महायज्ञ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 31 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mahayagna concludes at Shri Rajrajeshwari Temple, Devalgarh
विज्ञापन
श्रीनगर। देवलगढ़ स्थित श्री राजराजेश्वरी मंदिर में पांच दिवसीय महायज्ञ का हवन एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। महायज्ञ में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य महेश उनियाल व ज्योतिषाचार्य श्रीती सुंदरियाल ने धर्म और हिंदू संस्कृति तथा मां राजराजेश्वरी के महात्म्य पर प्रवचन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी आने वाली पीढ़ी को धर्म-कर्म के महत्व को समझाने एवं इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है। मौके पर मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल, ईई ओंकार पांडेय, दिनेश प्रसाद उनियाल, कृष्णकांत कोटियाल, शुभांगी कोटियाल, शक्ति प्रसाद उनियाल, डाॅ. मनीष उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos






राज्य आंदोलनकारी विमला कोटियाल को दी श्रद्धांजलि



श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोटियाल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को यहां अल्केश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनकी शव यात्रा में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों व राज्य आंदोलनकारी शामिल हुए। लोगों ने राज्य निर्माण में उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन में शुरू से लेकर अंत तक अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। इस अवसर पर समाज सेवी अनिल स्वामी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौटियाल, देवेंद्र फस्र्वाण, राजेंद्र सिंह रावत, रामानंद भट्ट, लखपत भंडारी, वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र भट्ट, रमेश रमोला, रमेश थपलियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed