सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Supply streamlined through Lakshmoli-Hadimdhar pumping scheme

Pauri News: लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग योजना से सुचारु हुई आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 31 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Supply streamlined through Lakshmoli-Hadimdhar pumping scheme
विज्ञापन
कीर्तिनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर व देवप्रयाग के करीब 48 राजस्व गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाले लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से अब पेयजल आपूर्ति सुचारु होने लगी है। ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने से क्षेत्र में पेयजल की समस्या हो गई थी।
Trending Videos

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता देवप्रयाग नरेशपाल सिंह ने बताया कि बीते 21 मई को योजना के ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट आने से पंपों का संचालन बंद हो गया। इस दौरान पंपिंग पेयजल योजना पर निर्भर गांवों में योजना से आपूर्ति ठप होने पर विभागीय टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करवाई गई। 24 मई को ट्राॅसफार्मर में आई तकनीकी खामी ठीक होने पर पंप का संचालन शुरू कर दिया गया है जिसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गांवों में योजना की लाइनों पर टेस्टिंग चल रही है। इस दौरान पाई जा रही खामियों को दूर किया जा रहा है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान उमरी आरती देवी, ग्राम पंचायत बरसोली अनीता देवी ने जल संस्थान से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की ताकि एक में खराबी आने पर शीघ्र इसे बदला जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed