सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   cow and calf death in Bilaspur widespread anger among cow protection activists

CG News: बिलासपुर में प्रशासन की लापरवाही, गाय और एक बछड़े की मौत हो जाने से गौसेवकों में भारी नाराजगी

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरगिट्टी गौठान में एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई, जिससे गौसेवकों में गुस्सा फूट पड़ा। गौसेवकों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

cow and calf death in Bilaspur widespread anger among cow protection activists
गौसेवकों में भारी नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरगिट्टी स्थित गौठान में एक गाय और एक बछड़े की मौत हो जाने से गौसेवकों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गौठान में बीमार और कमजोर पशुओं के इलाज के लिए कोई स्थायी पशु चिकित्सक तैनात नहीं है, जिसके कारण लगातार पशुधन को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Trending Videos


पशुओं के उपचार में गंभीर लापरवाही
गौसेवकों ने बताया कि गौठान में कई पशु बीमार अवस्था में हैं, लेकिन समय पर उपचार न मिलने से उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। आज इलाज के अभाव में एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। गौसेवक सूरज सिंह ने बताया कि पहले भी निगम अधिकारियों से गौठान में पशुओं की उचित देखरेख और पशु चिकित्सक की व्यवस्था करने का निवेदन किया गया था। पर्याप्त देखभाल न होने के कारण पहले भी कई पशुओं की जान जा चुकी है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पशु चिकित्सक की नियुक्ति की मांग
गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में किसी भी पशु की जान न जाए, इसके लिए सिरगिट्टी गौठान में तत्काल वैकल्पिक रूप से पशु चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाए। साथ ही, पशुओं के लिए हरे चारे, स्वच्छ पानी और नियमित इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नगर निगम उचित सहयोग नहीं कर पाती है, तो गौसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। गौसेवकों ने निगम के साथ मिलकर गौठान में मौजूद पशुओं की पूरी देखभाल करने की इच्छा जताई है। इस दौरान अन्य गौसेवक भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed