सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Highway jammed with luxury cars High Court expressed displeasure asked why the expensive cars were not confisc

बिलासपुर: लग्जरी कारों से हाईवे जाम, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, पूछा-जब्त क्यों नहीं की गई महंगी गाड़ियां

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर में भाजपा नेता के करीबी और रसूखदा र लड़कों के लग्जरी कारें खड़ी कर एनएच-130 जाम करने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई।

Highway jammed with luxury cars High Court expressed displeasure asked why the expensive cars were not confisc
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर में भाजपा नेता के करीबी और रसूखदा र लड़कों के लग्जरी कारें खड़ी कर एनएच-130 जाम करने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि लक्जरी कार की जब्ती क्यों नहीं बनाई गई। हाईकोर्ट ने मामले में राज्य शासन से जवाब मांगा है। रसूखदार युवकों लग्जरी गाड़ियों द्वारा एनएच जाम करने को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने संज्ञान में लिया है, उन्होंने जनहित याचिका के रूप में केस की सुनवाई शुरू की है। सोमवार को उन्होंने हाईवे जाम करने वाली गाड़ियों की जब्ती नहीं बनाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। 

Trending Videos


मामले में शपथपत्र के साथ जवाब देने कहा है। बता दें, कि नई कार खरीद कर लड़कों ने रील्स बनाने के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था, जिसका ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न भी मनाया। जिससे लोग परेशान होते रहे। पुलिस ने रईसजादों पर FIR करने की बजाय सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की है।पुलिस की चालानी कार्रवाई के अनुसार रसूखदारों में वेदांश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा, अभिनव पांडेय शामिल है। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एडिशनल एसपी ट्रैफिक राम गोपाल करियारे ने बताया कि रतनपुर रोड में एक के बाद एक 6 कार को खतरनाक ढंग से गाड़ी लहराते हुए, कट मारकर गाड़ी चलाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। रतनपुर रोड पर तैनात प्रभारी एएसआई केके मरकाम और स्टाफ ने सभी गाड़ियों को रोक कर 2000-2000 की चालानी कार्रवाई की। लेकिन, एडिशनल एसपी ने इन 6 लड़कों के न तो नाम बताए और न ही जिन गाड़ियों को चालान किया गया है, उनकी गाड़ी के नंबर बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed