सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur train accident kills innocent boy parents, brother pleads for help to find missing sister

Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में कई जिंदगी हुई तबाह; मासूम के मां-बाप की हुई मौत,गायब बहन को खोज रहा भाई

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में कई लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। कई लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस दुर्घटना में एक मार्मिक और मानवीय पहलू भी सामने आया है, जिसे सुनकर आप भावुक हो सकते हैं।

Bilaspur train accident kills innocent boy parents, brother pleads for help to find missing sister
बिलासपुर रेल हादसे में मासूम के मां-बाप की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में कई लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। कई लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस दुर्घटना में एक मार्मिक और मानवीय पहलू भी सामने आया है, जिसे सुनकर आप भावुक हो सकते हैं। आपकी आंखों से आंसू छलक सकते हैं।
Trending Videos


वीडियो में दिख रहा है कि डेढ़ साल का एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है, जिंदगी की लड़ाई से संघर्ष कर रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि तोरवा निवासी मासूम ऋषि यादव के माता पिता इस हादसे में अपने कलेजे के टुकड़े (ऋषि) को छोड़कर चले गये। उसके पिता अर्जुन यादव और मां शीला यादव की रेल दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बच्चे की भी स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक उसके रिश्तेदारों का मालूम नहीं चल सका है। ऐसे में उसका पालनप-पोषण कैसे होगा? बड़ा सवाल है। दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इसमें जयरामनगर पाराघाट की निवासी प्रमिला वस्त्रकार गायब है। उसके परिजन उसे ढूंढने के लिये कई अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

हैरान -परेशान प्रमिला के भाई ने अपना मोबाइल नंबर जारी कर शासन-प्रशासन और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। किसी को इस संबंध में जानकारी मिलने पर उसने 9098180314 मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी देने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed