{"_id":"68c0214ad7cb1aa2df0c3fa7","slug":"birthday-party-became-the-cause-of-death-young-man-was-stoned-to-death-after-a-dispute-three-in-custody-in-b-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Murder: जन्मदिन की पार्टी बनी मौत का सबब, विवाद के बाद युवक की पत्थर से हत्या, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Murder: जन्मदिन की पार्टी बनी मौत का सबब, विवाद के बाद युवक की पत्थर से हत्या, तीन हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। सोमवार देर रात हुए इस विवाद में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना क्षेत्र पुलिस थाना की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। सोमवार देर रात हुए इस विवाद में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि नाबालिग का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ युवक स्कूल की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे। केक काटने के दौरान पार्टी में शामिल रोहन कुमार ठाकुर उर्फ मंकी का अन्य युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने मिलकर रोहन के सिर पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos